लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी महोदय एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा व निरीक्षक सीआईबी /छपरा व प्रभारी निरीक्षक सीवान सुबाष चंद्र यादव के निर्देशन में टास्क टीम, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान, अ आ शा छपरा के द्वारा गाड़ी संख्या 55102 मऊ छपरा पैसेंजर के साधारण कोच संख्या 164222 NE मे अपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान विदेशी शराब जप्त किया गया ।
48 अदद Officers choice विदेशी शराब प्रत्येक मात्रा 180ML कीमत Rs -130/- (2) 04 अदद Royal stag विदेशी शराब प्रत्येक मात्रा 750 ML कीमत Rs 690/-को समय 10.00 बजे कब्जा रे.सु.ब लिया गया जब्तशुदा सभी शराब की कुल मात्रा 11.640 लीटर और कुल कीमत 9000/- रुपए है जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग सीवान को सुपुर्द किया गया जहां उक्त के संबंध में अपराध संख्या 333/26 u/s 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम s/v अज्ञात पर पंजीकृत किया गया l उक्त मामले की जाँच सउनि सत्येंद्र राय / उत्पाद विभाग सीवान द्वारा की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल सउनि नन्द किशोर सिंह /आरपीएफ़ पोस्ट सीवान सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय /टास्क टीम हेड कांस परमेन्द्र राय / आर पी एफ़ पोस्ट सीवान हे.का. राम सूरत यादव मौजूद रहे।







